Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जल्द शुरू होगी हेमकुंड के लिए हेली सेवा, नहीं बढ़ेगा किराया..

जल्द शुरू होगी हेमकुंड के लिए हेली सेवा, नहीं बढ़ेगा किराया..

 

 

 

 

 

 

इस बार हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने पिछले साल की तरह इस बार भी गोविंदघाट से घांघरिया तक हेलिकॉप्टर का दोनों तरफ का किराया 5950 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: इस बार हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने पिछले साल की तरह इस बार भी गोविंदघाट से घांघरिया तक हेलिकॉप्टर का दोनों तरफ का किराया 5950 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया है। डीजीसीए की अनुमति के बाद जल्द ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।

आपको बता दे कि यूकाडा की ओर से हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए दो बार टेंडर आमंत्रित किए गए। जिसमें एक ही कंपनी की ओर से आवेदन किया गया। यूकाडा ने पिछले साल के किराये पर कंपनी को हेली सेवा संचालन का काम दिया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हो गई है।

अपर सचिव एवं यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर का कहना हैं कि जल्द ही हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी। कंपनी को पिछले साल के किराये दरों पर हेली सेवा संचालन का काम दिया गया है।

देहरादून से जोशीमठ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग..

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे से मुलाकात की। उन्होंने देहरादून से जोशीमठ के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। डॉ. सती का कहना हैं कि देहरादून से गौचर तक नियमित हवाई सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसी तर्ज पर देहरादून से जोशीमठ के लिए हवाई सेवा शुरू की जाए। इससे बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों व पर्यटकों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top