उत्तराखंड

सेवा मंडल ने किया राजमार्ग किनारे देव वृक्षों का रोपण..

सेवा मंडल ने किया राजमार्ग किनारे देव वृक्षों का रोपण..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। हरेला कार्यक्रम के तहत केदारनाथ दास सेवा मंडल के साथ ही गायत्री परिवार हरिद्वार के सदस्यों ने राइंका अगस्त्यमुनि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर विनायकधार में देव वृक्षों का रोपण किया। इससे पूर्व रोजमाउंट एकेडमी में गायत्री परिवार ने योग शिविर का भी आयोजन किया,। जिसमें उन्होंने छात्रों को योग से निरोग रहने के बारे में बताया।

सेवा मंडल के सदस्यों ने चन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना कर विनायकधार में वट वृक्ष तथा बेलपत्र सहित कई पौधों का रोपण किया। सेवा मंडल के सदस्यों ने कहा कि पूर्व में भी मोटर मार्ग के किनारे कई पेड़ लगे थे। जो पैदल चलने वाले तीर्थ यात्रियों को गर्मी से राहत देते थे, मगर मार्ग के विस्तारीकरण के कारण विभाग की ओर से पेड़ कटवा दिए गए। जिसके बाद कोई पेड़ नहीं लगाये गए। इससे पैदल यात्रियों के लिए कड़ी गर्मी में यात्रा करना दुश्कर हो रहा है।

उसी को मद्देनजर रखते हुए सेवा मंडल के सदस्यों ने बाबा केदार की पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हर वर्ष देव वृक्षों बरगद एवं पीपल के पौधें का रोपण किया जा रहा है। सेवा मंडल के सदस्यों ने रोपे गये वृक्षों की भविष्य में संरक्षण का संकल्प भी लिया और समय-समय पर वृक्षो की देखभाल करने की बात कही। विनायकधार के पास ही वन विभाग की सौन्दर्यास्थली में भी सदस्यों ने पीपल, आम, आंवला आदि वृक्षों का रोपण किया गया था, जो आज काफी बड़े हो चुके हैं। वृक्षारोपण में सेवा मण्डल के सदस्य चन्द्रसिंह नेगी, वरिष्ठ नागरिक शिवचन्द्र सिंह नेगी, विक्रम नेगी, ओमप्रकाश बेंजवाल, आशुतोष, गम्भीर फर्स्वाण, संदीप बुटोला आदि रहे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top