उत्तराखंड

सीओ ने किया छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक..

सीओ ने किया छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक..

गौरा शक्ति एप की विस्तार से जानकारी..

राबाइंका की छात्राओं के साथ सीओ यातायात ने किया संवाद..

 

 

 

पुलिस उपाधीक्षक यातायात हर्षवर्द्धनी सुमन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर यातायात नियमों के पालन तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा गौरा शक्ति एप की भी विस्तार से जानकारी दी

 

 

रुद्रप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक यातायात हर्षवर्द्धनी सुमन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर यातायात नियमों के पालन तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा गौरा शक्ति एप की भी विस्तार से जानकारी दी।
बुधवार को राबाइंका अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम में सीओ यातायात सुमन ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

 

यदि किसी भी कारण से आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं, बिना किसी देरी किए 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। हेल्पलाइन स्तर से एक व्हट्सएप सन्देश प्रेषित किया जाएगा। जिसमें आपका विवरण एवं आपके साथ हुए फ्राॅड का विवरण भरा जाएगा। आपकी शिकायत आपसे सम्बन्धित नजदीकी पुलिस स्टेशन को प्रेषित हो जाएगी। जहां पर संबंधित जिले की पुलिस फ्राॅड से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मांगी जाएगी। जिस पर पुलिस के स्तर से तुरन्त कार्यवाही करते हुए आपकी धनराशि को वापस कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।

 

आपके साथ हुई ठगी अथवा आपकी धनराशि उसी हिसाब से वापस मिलने की सम्भावना बनी रहेगी। इसके अलावा छात्राओं को गौरा शक्ति एप को भी गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। एप में ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। जहां पर खड़े हैं, लोकेशन ऑन कर अपने नजदीकी पुलिस स्टेशनों के नाम जाने जा सकते हैं। महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं। महिलाओं से संबंधित आईपीसी की धाराएं, पोक्सो अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध और कार्यस्थलों पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम की जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, विद्यालय की प्रधानाचार्या समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top