उत्तराखंड

साइबर अपराध और गौरा शक्ति एप के बारे में महिलाओं को किया जागरूक..

साइबर अपराध और गौरा शक्ति एप के बारे में महिलाओं को किया जागरूक..

किसी भी अंजान व्यकित को खाता और एटीएम नंबर न देने की अपील..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आप हमारे हो और हम आपके हैं की थीम और पुलिस व जनता एक दूसरे के लिए ही बने हैं, के परिपेक्ष्य में ऊखीमठ थाने में पुलिस की ओर से भारी ग्रामीण की महिलाओं और बच्चों को गौरा शक्ति एप तथा साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं को समझाया गया कि वह किसी भी फोन काॅल के झांसे में आकर अपना खाता नंबर या फिर एटीएम कोड न दें।
महिलाओं और बच्चों को पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि वर्तमान समय में सभी के पास फोन हैं और सभी के बैंकों में खाते हैं।

 

बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये भी उनके बैंक खाते खुले हुए हैं। खाते होंगे तो निश्चित है कि, एटीएम भी होंगे। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी दशा में अन्जान लोगों के फोन आने पर ऐसे लोगों से बात ही नहीं करनी है, किसी भी प्रकार के लोभ लालच में नहीं आना है। अपने खाते, एटीएम कार्ड से सम्बन्धित जानकारी किसी से भी साझा नहीं करनी हैं।

 

साइबर अपराध होने पर साइबर हैल्पलाइन नम्बर 155260 पर कॉल की जा सकती है। इसी प्रकार से किसी भी प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराधों के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए गौरा शक्ति एप के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर डायल 112 पर कॉल किये जाने के लिये बताया गया और कहा कि पुलिस द्वारा अवश्य ही मदद की जायेगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top