Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

आज नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मूहूर्त तय..

आज नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मूहूर्त तय..

तीन मई को अक्षय तृतीय पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट..

 

 

 

 

 

नवरात्र के पहले दिन यानी शनिवार को गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा कर दी हैं. समिति के अनुसार, 3 मई को शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। बता दें, कपाट खुलने का समय सुबह 11.15 बजे निकाला गया है। जिसके बाद आगामी छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

 

उत्तराखंड: नवरात्र के पहले दिन यानी शनिवार को गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा कर दी हैं. समिति के अनुसार, 3 मई को शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। बता दें, कपाट खुलने का समय सुबह 11.15 बजे निकाला गया है। जिसके बाद आगामी छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार को चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री पांच मंदिर धर्मशाला बस स्टैंड उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की। जिसमें तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग देखकर गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवालका कहना हैं कि आगामी दो मई को मां गंगा अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से डोली में सवार होकर दोपहर 12:15 पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी और मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भैरव घाटी पहुंचेगी।

जहां भैरव मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन तीन मई को मां गंगा की डोली यात्रा सुबह 5:30 पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। जहां गंगोत्री धाम पहुंचने पर सर्व प्रथम गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम के पाठ व हवन पूजन तथा गंगा आरती करने के बाद शुभ मुहूर्त पर ठीक 11:15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन तीन मई को अक्षय तृतीय पर ही खोले जाने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 07 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top