Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, की 3 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, की 3 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा..

 

 

 

 

 

प्रदेश में चुनाव और चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की हार को हरीश रावत के मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान से जोड़कर देख रहे हैं।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में चुनाव और चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की हार को हरीश रावत के मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान से जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दे कि देहरादून में कांग्रेस के नव संकल्प मंथन शिविर में कार्यकर्ताओं ने संबोधन ओर सुझावों में हार के कारणों में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को प्रमुखता से रखा।

 

जिसमें कांग्रेस ने भी माना हैं कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी मुद्दा हार का सबसे बड़ा कारण था। जिस पर सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। “मैंने घोषणा पत्र जारी करने के दिन की प्रेस कांफ्रेंस में इस बात को स्पष्ट तौर पर कहा कि कहीं भी ये बात नहीं आई है। उनका कहना हैं कि किसी भी उत्तराखंड के मुस्लमान को तो छोड़ दीजिए, देश के मुस्लमान ने भी मुस्लिम युनिवर्सिटी की मांग हमसे नहीं की है। ऐसे में मुस्लिम यूनिवर्सिटी कॉम समर्थन का सवाल तो पैदा ही नहीं होता है।

हरीश रावत आगे लिखते हैं, ‘हमने कहा कि ये झूठ है, इस झूठ को जानबूझकर प्रचारित किया जा रहा है। उसके बाद भी हमारे नेतागणों ने इस झूठ का स्थानीय आधार पर खंडन किया। खैर झूठ बोलकर जनता के वोट को हासिल करना भाजपा की फितरत रही है। मैंने चुनाव के बाद भाजपा को धामी की धूम पेज में फैलाये गए इस झूठ जिसमें एक समाचार पत्र का उल्लेख कर उसका वीडियो दिखा कर इस झूठ को सही साबित करने की कोशिश की गयी। उसे सिद्ध करने की चुनौती दी। फिर मैंने एक खुला निमंत्रण दिया की जो भी व्यक्ति ये साबित कर देगा की कांग्रेस ने या हरीश रावत ने मुस्लिम युनिवर्सिटी खोलने की बात कही है या कोई बयान दिया है तो मैं उस व्यक्ति को 1 लाख रुपए पुरस्कार दूंगा।

साथ ही उन्होंने आगे लिखा है, ” मैंने आह्वान किया की कोई व्यक्ति ऐसा अखबार मुझको दिखा दे या उसकी एक से लेकर दस प्रतियां तक दिखा दे तो मैं राज्य की जनता से माफी भी मांगूगा और उस व्यक्ति को जो इसको सिद्ध कर देगा की ये अखबार में छपा है, जिसके आधार पर भाजपा के छोटे नेता से शीर्ष नेताओं तक ने इस झूठ को प्रचारित, प्रसारित किया, मुझे लाकर के दिखा देगा तो हम उसको धन्यवाद देंगे और तीन लाख रुपए का पुरस्कार देंगे। यदि भाजपा कोई ऐसा अखबार नहीं दिखा पाती तो फिर इस तथ्य को भाजपा को स्वीकार करना चाहिए कि उनकी वर्तमान सरकार, धामी सरकार मुस्लिम यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top