उत्तराखंड

चारापत्ती लेने जंगल गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, तीन घायल..

चारापत्ती लेने जंगल गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, तीन घायल..

 

 

 

 

 

 

लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया हैं। यहां लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारा लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया।

 

 

 

 

उत्तराखंड: लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया हैं। यहां लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारा लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएफओ दिनकर तिवारी का कहना हैं कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान लक्ष्मी चौधरी(48) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। वहीं, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल और अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top