उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के लोकपर्व ‘इगास’ पर होगा राजकीय अवकाश..

उत्तराखण्ड के लोकपर्व ‘इगास’ पर होगा राजकीय अवकाश..

 

उत्तराखंड: ये तो सभी जानते हैं कि छठ के दिन उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया था जिसके बाद इगास बग्वाल में भी अवकाश घोषित करने की लोगों ने मांग की थी जिसका सीएम ने संज्ञान लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी कि इगास पर छुट्टी रहेगी। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पहाड़ी अंदाज में इसकी जानकारी दी। जिसमे उन्होंने लिखा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।

आपको बता दे कि छठ पर्व का अवकाश घोषित होन के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग इगास पर भी अवकाश घोषित करने की मांग करता रहा। चुनावों को देखते हुए सरकारकिसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती शायद इसलिए इगास पर भी फैसला लिया गया। बता दे कि पहाड़ में दीपावली यानी बग्वाल पर्व के 11 दिन बाद इगास पर्व या बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है। इगास को पहाड़ की संस्कृति के साथ साथ ऐतिहासिक तथ्यों से भी जोड़ा जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top