उत्तराखंड

विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात..

विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात..

जनपद की समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत..

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को सौपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा को और सुगम बनाने के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या केदारनाथ 2500 बद्रीनाथ 3000 गंगोत्री 1500 तथा यमुनोत्री 1200 तक करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जो यात्री ई पास या रजिस्ट्रेशन से वंचित रह रहे हैं, उन्हे रास्ते से वापस न किया जाए, बल्कि त्रिजुगीनारायण, गौरीकुंड गौरी माई, गुप्तकाशी काशी विश्वनाथ मन्दिर व कालीमठ तथा ऊखीमठ, तुंगनाथ चोपता के लिए अनुमति मेनवल पास के जरिये दी जाए। देवस्थानम बोर्ड के बुकिंग काउन्टर को फाटा, गुप्तकाशी व सोनप्रयाग में खोला जाय, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। राज्य या जनपद वासियों को चार धाम यात्रा के लिए ई पास की अनिवार्यता को समाप्त किया जाय।

 

जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा की टेन्डर प्रक्रिया पूर्व की भांति की जाय और स्थानीय युवा जो केदारनाथ हेली सेवाओं मे कार्यरत हैं उनको पूरे साल का वेतन दिया जाय। इसके साथ ही प्रदेश व जनपद के राशन डीलरों का पुराने राशन का किराये का भुगतान तथा उचित मानदेय दिया जाय तथा मनरेगा कर्मियों का तीन माह का रुका वेतन अवमुक्त किया जाय

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top