उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ..

मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता..

उत्तराखंड के सेब को ब्रांड के रूप में मिलेगी पहचान..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव के लिए उद्यान विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार यानि आज को रेंजर्स ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में प्रदेश के किसानों को सेब उत्पादन की नवीनतम तकनीक और मार्केटिंग, पैकेजिंग की जानकारी दी जाएगी।

उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बवेजा का कहना हैं कि प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 24 से 26 सितंबर तक रेंजर्स ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जबकि कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

महोत्सव में प्रदेश व अन्य राज्यों के किसानों की ओर से अलग-अलग किस्मों के सेब की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव के पहले दिन सेब की खेती की वर्तमान स्थित और संभावनाओं पर तकनीकी सत्र आयोजित किया जाएगा।

 

जिसमें पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तेजपाल सिंह, औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिलीप चंद शर्मा, डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के वैज्ञानिक आलोक गुप्ता किसानों को नवीन तकनीक के बारे में जानकारी देंगे।

 

कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव में कई देश व प्रदेश के प्रतिनिधि भाग लेेंगे। उत्तराखंड के सेब की गुणवत्ता हिमाचल और जम्मू कश्मीर से कम नहीं है लेकिन अभी तक राज्य के सेब को बाजार में एक ब्रांड के रूप में पहचान नहीं मिल पाई है। अभी तक हिमाचल की पेटियों में उत्तराखंड का सेब देश की मंडियों में जाता था। इस बार सरकार ने किसानों को चार लाख पेटियां दी हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top