Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

विकास कार्यों में किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

विकास कार्यों में किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम..

जिले में सीएम की 65 घोषणाओं में 18 पर चल रहा कार्य..

अन्य कार्य शासन व प्रशासन स्तर पर लंबित..

डीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर चल रही कार्यवाही को लेकर डीएम ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिले में सीएम की 65 घोषणाओं में 18 पर कार्य चल रहा है, जबकि अन्य घोषणाएं शासन एवं प्रशासन स्तर पर लंबित चल रही हैं। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कार्यालय सभागार में डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सीएम की घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्य किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए तथा निर्माणाधीन योजनाओं का शीघ्रता शीघ्र कार्य पूर्ण करें, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उनका संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा भी करें।

साथ ही जो योजनाएं विलोपित की जानी हैं, उन योजनाओं का विलोपित होने का स्पष्ट कारण उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण किए गए हैं, उन योजनाओं की फोटोग्राफ्स यथाशीघ्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग जेएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई केएस सजवाण, सिंचाई पीएस बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top