Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देहरादून में डी-फार्मा की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या..

देहरादून में डी-फार्मा की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या..

हरिद्वार के ज्वालापुर की थी छात्रा..

 

 

 

 

 

देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में गुरुवार को एक छात्रा को गोली मार दी। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

 

 

उत्तराखंड: देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में गुरुवार को एक छात्रा को गोली मार दी। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपी युवक ने कॉलेज गेट के सामने गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

 

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित द्वारिका विहार निवासी 20 वर्षीय वंशिका बंसल देहरादून में डी-फार्मा की पढ़ाई कर रही थी और कालेज के हास्टल में रहती थी। वंशिका की क्लास में सुंदरवाला, रायपुर निवासी आरोपित आदित्य तोमर (मूल निवासी ग्राम खेड़की, शामली) भी पढ़ता है। गुुरुवार शाम को वंशिका कुछ सामान लेने के लिए अपनी सहेली के साथ कालेज के बाहर एक जनरल स्टोर पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी आदित्य बाइक से पहुंचा और वंशिका को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा।

 

वंशिका ने जब इन्कार किया तो आरोपी ने जेब से कट्टा निकाला और वंशिका के सिर से सटाकर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी बाइक व कट्टा मौके पर ही छोड़कर भाग गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शहर सरिता डोबाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने मौके पर पहुंचे। वहीं, रायपुर थाना पुलिस ने बाइक व कट्टे को कब्जे में ले लिया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top