उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- रुद्रप्रयाग में मिट्टी खदान का ऊपरी हिस्सा टूटने से दबी महिलाएं, 3 की मौत..

बिग ब्रेकिंग- रुद्रप्रयाग में मिट्टी खदान का ऊपरी हिस्सा टूटने से दबी महिलाएं, 3 की मौत..

साथ गई अन्य महिलाओं ने दी घटना की जानकारी..

 

 

 

 

 

 

चिरबटिया लुठियाग गांव में मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की मौत। घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी महिलाएं,

 

उत्तराखंड: चिरबटिया लुठियाग गांव में मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की मौत। गुरुवार को दोपहर लगभग ढाई बजे लुठियाग गांव निवासी आशा देवी (40) पत्नी दिनेश सिंह, माला देवी (52) पत्नी दर्शन सिंह और सोना देवी (48) पत्नी पूरण सिंह सहित छह महिलाएं चिरबटिया से लगभग एक किमी दूर टिहरी जनपद के घनसाली तहसील क्षेत्र के थाती गांव में मिट्टी लेने गए थे। खदान से लंबे समय से हो रही खुदाई के कारण यह सुरंग जैसी हो गई थी।

तीनों महिलाएं काफी अंदर तक जाकर मिट्टी खोदने लगीं। तभी, खदान के ऊपर की तरफ का बड़ा हिस्सा टूटकर महिलाओं के ऊपर जा गिरा, जिससे वे तीनों दब गईं। अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी ग्रामीणों दी। जिस पर परिजनों के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही जखोली तहसील प्रशासन, राजस्व पुलिस और डीडीएमओ (जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग) को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे जखोली के एसडीएम परमानंद राम ने घनसाली तहसील प्रशासन व पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल टिहरी जनपद में होने के कारण घनसाली एसडीएम व पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों जनपद की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी परमानंद राम का कहना हैं कि मामले में जरूरी कार्रवाई घनसाली तहसील प्रशासन की ओर से की जाएगी। इधर, डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने कहा कि घटना अपराह्न तीन बजे की है। एक साथ भारी मात्रा में मिट्टी गिरने से महिलाएं संभल नहीं पाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top