Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

कोरोना बम का प्रहार हुआ IT कंपनी में, इतने कर्मचारी हुए पॉजटिव..

कोरोना बम का प्रहार हुआ IT कंपनी में, इतने कर्मचारी हुए पॉजटिव..

देश-विदेश : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की एक कंपनी में कोरोना वायरस का विस्फोट हुआ है. यहां राजीव गांधी सलाई स्थित आईटी कंपनी (IT Company) के 40 कर्मचारियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अधिकारियों ने कंपनी को बंद करने या कम से कम स्टाफ के साथ काम करने के आदेश दिए हैं. देश भर में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. कई राज्य सरकारों ने वीकेंड्स पर प्रमुख जिलों में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की है.

 

 

 

केवल 4 से 40 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा..

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में केवल 4 वारदात सामने आए थे, जो बाद में बढ़कर 40 पर पहुंच गए. कुछ दिनों पहले थुरईपक्कम निवासी कोविड-19 पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद अधिकारी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के जरिए आईटी कंपनी तक पहुंचे. यहां कंपनी में कर्मचारियों की जांच की गई, तो 4 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए है. जिसके बाद अधिकारियों ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ा दी थी.

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान अधिकारियों ने 364 कॉन्टेक्ट ट्रेस और टेस्ट किए है. जिसके बाद कंपनी में कोरोना संक्रमण के 40 मामलों की पुष्टि भी हुई है. तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा है कि संक्रमित कर्मचारियों ने पेरुनगुडी, तारामणि और कंडाचनवाड़ी स्थित दफ्तर की तीन शाखाओं में आवाजाही की थी. जिसके बाद इन जगहों पर भी वायरस फैल गया था. हालांकि, ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (GCC) ने कंपनी भवन को डिसइंफेक्ट कराया है.

 

 

संक्रमण को रोकने के लिए पेरुनगुडी भवन में सात आईटी कंपनियौं को बंद कराया गया है. साथ ही इलाके में टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया है. इसी बिल्डिंग में 16 आईटी कंपनियां मौजूद हैं, जिनमें से 7 ने कर्मचारियों को दफ्तर आकर काम करने की अनुमति दे दी थी. कोविड-19 सावधानियों को कड़ा करते हुए जीसीसी ने जानकारी दी है कि उन्होंने चार दिनों में नियम तोड़ने वालों से 83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि मडिपक्कम, टी नगर और मइलापुर में कई मामले सामने आए हैं. साथ ही कुछ मामले टोंडियारपेट इलाके में दर्ज किए गए हैं.

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top