Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

महाकुंभ : शाही स्नान के दिन नहीं घुम पाएंगे शहरभर में श्रद्धालु, जानिए क्यों..

महाकुंभ : शाही स्नान के दिन नहीं घुम पाएंगे शहरभर में श्रद्धालु, जानिए क्यों..

उत्तराखंड : हरिद्वार में महाकुंभ के शाही स्नान के दिन श्रद्धालु शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक आवाजाही नहीं कर पाएंगे। स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग के पास के घाटों पर गंगा स्नान कराया जाएगा। इसके लिए बैरागी द्वीप के सामने 2 किलोमीटर लंबा अस्थाई घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। आगामी 12 और 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान के मद्देनजर पांच दिन के लिए यह व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इन 5 दिनों में चमगादड़ टापू और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग बंद रहेंगी। भीड़ प्रबंधन को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बनाई है कि यात्रियों को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने नहीं दिया जाए।

 

 

 

दिल्ली से हरिद्वार आने वाले यात्रियों को वाया लक्सर बैरागी कैंप होते हुए दक्षद्वीप के पास बनी पार्किंग में लाया जाएगा। इनको यहीं से स्नान कर वापस भेजा जाएगा। चिड़ियापुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को गौरीशंकर पार्किंग में आगे नहीं जाने दिया जाएगा। दून की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को सप्तऋषि पर स्नान कराया जाएगा। शाही स्नान के वक्त हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का स्नान प्रतिबंधित होता है। इस संबंध में आईजी मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को पार्किंग के पास ही स्नान कराया जाए। इसके लिए अस्थाई घाटों का निर्माण भी किया जा रहा है।

 

 

 

कुंभ की जानकारी को हेल्पलाइन नंबर 1902 जारी..

कुंभ मेले में हरिद्वार आने वाले या किसी भी तरह की जानकारी लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1902 जारी किया है। इस नंबर पर यातायात, कोविड गाइडलाइन, खोया-पाया, शाही स्नान, होटल समेत कुंभ से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएगी। 12, 14 और 27 अप्रैल को शाही स्नान हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों को कोई दिक्क्त न हो, इसके लिए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है। मंगलवार को सीसीआर टावर में मेला आईजी संजय गुंज्याल ने इसका शुभारंभ भी किया है। आईजी ने बताया कि पुलिस के इस कदम से आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को अत्यधिक मदद मिलेगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top