उत्तराखंड

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष को मिली प्रदेश संगठन में सचिव की जिम्मेदारी..

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष को मिली प्रदेश संगठन में सचिव की जिम्मेदारी..

जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, प्रदेश संगठन का जताया आभार..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए जीजान से कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में जिम्मेददारी सौंपी गई है। इसमें रुद्रप्रयाग जिले से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए प्रदेश हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन दिखाया, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के समर्पित ऐसे कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी दी है। भले ही विधानसभा चुनाव का रिजल्ट दस मार्च को आयेगा, लेकिन कार्यकर्ताओं की ईमानदारी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने यह कदम उठाया है। रुद्रप्रयाग जिले से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल को प्रदेश संगठन में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इससे पहले सेमवाल दो बार महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव, ऊखीमठ ब्लाॅक अध्यक्ष, जिला प्रधान संगठन की उपाध्यक्ष, केदारनाथ नगर पंचायत सदस्य के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम की सदस्य भी रह चुकी हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका निर्वहन उन्होंने ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता के साथ किया। जिसके फलस्वरूप उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नामित किया गया है। सेमवाल को जिम्मेदारी दिये जाने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, केदारनाथ विधानसभा से मनोज रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से शशि सेमवाल को प्रदेश संगठन में जगह देने से कार्यकर्ताओं में खुशी बनी हुई है। वह एक कर्मठ महिला हैं, जो पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रही हैं। खुशी जताने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बगवाड़ी, जिला महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी, नरेन्द्र रावत, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, हरीश गुंसाई, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग बंटी जगवाण, गोकुल लाल टम्टा, राकेश नेगी, सुंदरी देवी, सीमा मलवाल, देवेश्वरी देवी, रजनी देवी, जसदेई देवी, गीता मलासी, गीता आर्य, सुलोचना आर्य, सोमेश्वरी भट्ट, बसंती रावत, रेखा भंडारी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top