उत्तराखंड

स्वस्थ शरीर के लिए योग क्रियाओं को करना जरूरी: संतोष..

स्वस्थ शरीर के लिए योग क्रियाओं को करना जरूरी: संतोष..

ब्लाॅक अगस्त्यमुनि के गणेशनगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन..

नुक्कड़ नाटक के जरिये जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग की ओर से ब्लाॅक अगस्त्यमुनि के गणेशनगर में स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही टीबी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई और क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वयंसेवियों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सन्तोष बत्र्वाल ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न योग मुद्राओं एंव आसनो को नियमित रूप से करने के लिए उन्हें इनके फायदों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि योग करने से मनुष्य चुस्त दुरूस्त रहता है और स्वस्थ भी महसूस करता है। हर दिन सुबह के समय योग जरूर करना चाहिए। इससे बीमारियां भी दूर होती हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में टीबी के बारे में भी जानकारी साझा की गई। बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत टीबी से ग्रसित सभी व्यक्तियों को प्रतिमाह पांच सौ की धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है और किस प्रकार से वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, इसके बारे में भी बताया गया।

 

इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया। नुक्कड़ नाटक में विजेता प्रतिभागियों को टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने सभी प्रतिभागियों को डिजिटल फेलिसिटेशन कार्यक्रम के तहत आनलाईन फार्म भरना एवं डिजिटल इंडिया में वह अपना योगदान किस प्रकार सकते है, यह भी बताया गया।

 

इसके साथ ही पदमावती युवा मंडल को खेल साम्रगी भी वितरित की गई। इस मौके पर योग प्रशिक्षक सन्तोष बत्र्वाल, दिनेश प्रसाद, प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह गुसाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशवीर सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत, कुलदीप सिंह रावत, जगमोहन नौटियाल, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमित नेगी, राजेन्द्र कुमार, विजयपाल लाल मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top