Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फटा बादल- घायलों को किया गया एयरलिफ्ट..

उत्तराखंड में फटा बादल- घायलों को किया गया एयरलिफ्ट..

प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सीएम..

 

 

 

 

 

 

 

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्र का जायजा लेने सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

 

उत्तराखंड: देहरादून जिले के पास मालदेवता में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। लगातार बारिश के बाद मालदेवता रोड स्थित एक होटल में पानी घुस गया। साथ ही थानों और रायपुर को जोड़ने वाला पुल भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे सैकड़ों गांवों का संपर्क राजधानी से कट गया है। वहीं टपकेश्वर मंदिर के भीतर मलबा आने से मंदिर में तबाही मची है। पानी शिवलिंग तक पहुंच गया।पानी शिवलिंग तक पहुंच गया। गुफा में पानी भरने से पुजारी जान बचाकर भागे।

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्र का जायजा लेने सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा से बचे और नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भोजन, दूध, बिस्तर, बिस्तर, कपड़े, स्ट्रेचर आदि जैसी सामग्री रवाना किए हैं। तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है

 

वहीं देहरादून, सोडा सरोली में एक कार नदी में फंस गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कार से युवक को सकुशल निकाला गया। युवक के पिता अभी लापता है, जिनकी तलाश में सर्च आपरेशन जारी है। जनपद में हुए नुकसान की सूचना मिलते ही तत्काल सहायता भिजवा शुरू कर दिया है। देहरादून जिले के सरखेत में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। राजधानी में भारी बारिश से तीन पुल बहे गए हैं। देहरादून रायपुर के पास सौडा सरोली पुल, देहरादून ऋषिकेश के पास रानीपोखरी पुल और टपकेश्वर महादेव का पुल बहने से लोगों के सामने भारी समस्या खड़ी हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top