Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

29 अगस्त को सीएम धामी करेंगे मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का शुभारंभ..

29 अगस्त को सीएम धामी करेंगे मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का शुभारंभ..

 

 

 

 

 

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के दौरान कहा कि आगामी 29 अगस्त को को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों द्वारा खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उद्योग योजना का शुभारंभ होगा।

 

उत्तराखंड: 29 अगस्त को देहरादून में यमुना कॉलोनी के शासकीय आवास पर आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों पर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श व समीक्षा बैठक की गयी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के दौरान कहा कि आगामी 29 अगस्त को को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों द्वारा खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उद्योग योजना का शुभारंभ होगा।

जिसमें 8 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को खेलकूद छात्रवृत्ति के रूप में 1500 रुपये दिए जाएंगे।वहीं बैठक में खेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपदों से प्रतिभावान खिलाड़ी जो कि 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदियमान योजना के तहत चयनित हुए लाभार्थियों को 3 माह की प्रोत्साहन धनराशि के चेक भी पहले क्रम में वितरित किए जाएंगे। बता दे कि इस योजना से पूरे प्रदेश में लगभग 4000 बच्चे योजना से लाभान्वित होने जा रहे हैं।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का कार्यक्रम सभी जनपदों में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें संबंधित क्षेत्रों के विधायकगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि देहरादून में राजधानी होने के नाते इस अवसर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार खेल नर्सरी को तैयार करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है जिसका कि भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top