उत्तराखंड

होमगार्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने ली रैतिक परेड की सलामी..

होमगार्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने ली रैतिक परेड की सलामी..

कोरोना वॉरियर्स को मिलेंगे छह हजार रुपए-सीएम धामी

होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना..

 

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी करने वाले होमागार्डों को छह हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रैतिक परेड के दौरान यह घोषणा की। वह देहरादून स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि होमगार्ड्स की परेड को देखकर उनके एनसीसी कैडेट्स के दिनों की याद ताजा हो गई। कहा कि मैं भी आप लोगों की तरह पूरी निष्ठा से परेड किया करता था। उनका कहना हैं कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे फोर्स व वर्दी से बहुत लगाव है। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना भी की।

होमगार्ड फोर्स का होगा विस्तार..

मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड फोर्स का विस्तार किया जाएगा। ट्रेनिंग का विस्तार किया जाएगा। राज्य में होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने सभी होमगार्ड्स को आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा उनके साथ रहेगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top