उत्तराखंड

भाजपा नेता उनियाल ने किया सिद्धसौड़ और बड़मा पट्टी का दौरा..

भाजपा नेता उनियाल ने किया सिद्धसौड़ और बड़मा पट्टी का दौरा..

ग्रामीणों को दी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी..

 

 

रुद्रप्रयाग: भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने रुद्रप्रयाग जिले के सिद्धसौड़ मंडल और बड़मा पट्टी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न गांवों में भाजपा नेता का जोरदार स्वागत किया गया।
रुद्रप्रयाग विधानसभा के सिद्धसौड़ मंडल में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के पहुंचने पर जनता ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सिद्धसौड़ मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह नेगी ने की। इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि राज्य सरकार हर व्यक्ति को अपने साथ जोड़ रही है।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए 206 करोड़ और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र के कोविड वारियर्स के लिए दो सौ करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा करने से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित 159 संकुल स्तर संगठन (सीएलएफ) को प्रति सीएलएफ पांच-पांच लाख रूपये का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के ऋण खाता धारकों को छह माह के लिए ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

जबकि युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल के युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों से जुड़े करीब बीस हजार समूहों को स्वावलंबन के लिए छह माह तक दो-दो हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता दोबारा भाजपा को सत्ता सौंपेगी। भाजपा सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली पाटी है। मंडल अध्यक्ष जगदीश नेगी ने बताया कि सिद्धसौंड़ मंडल में कोरोना के समय प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए सबसे अधिक धन इकट्ठा किया गया, जो कि रुद्रप्रयाग के सभी मंडलों से बहुत अधिक था।

 

कमलेश उनियाल द्वारा मातृशक्ति को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह नेगी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद मैठाणी, मंडल मंत्री देवेंद्र रावत, किसान मोर्चा मंत्री प्रह्लाद राणा, विद्या दत्त मैठाणी, मंडल उपाध्यक्ष गंगाराम मैठाणी, देवी प्रसाद भट्ट, पूर्णानंद भट्ट आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top