Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चमोली में देवखाल की ओर जा रही कार खाई में गिरी दो की मौत..

चमोली में देवखाल की ओर जा रही कार खाई में गिरी दो की मौत..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर चमोली जिले से भी सामने आ रही हैं। चमोली जिले में 12 लोगों की मौत के सड़क हादसे से अभी उबरे ही नहीं की आज फिर से चमोली के पोखरी मोटर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया हैं।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर चमोली जिले से भी सामने आ रही हैं। चमोली जिले में 12 लोगों की मौत के सड़क हादसे से अभी उबरे ही नहीं की आज फिर से चमोली के पोखरी मोटर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया हैं। शुक्रवार शाम को चमोली में हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह यमुनोत्री हाईवे हादसा और फिर रविवार पिथौरागढ़ सड़क हादसे की खबर के बाद आज फिर चमोली में सड़क हादसा हुआ हैं।

बता दे कि चमोली के पोखरी मोटर मार्ग पर एक कार दुघर्टनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सोमवार को पोखरी मोटर मार्ग पर त्रिशुला से देवखाल की ओर जा रही एक कार धारकोट गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

गोपेश्वर से पुलिस टीम और पोखरी से तहसील टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। उत्तराखंड की यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध हैं कि आज कल उत्तराखंड में यात्रा संभल कर करे। क्योंकि आज कल सर्दी के मौसम में पहाड़ों में ओंस गिरती हैं जिससे गाड़ी के फिसलने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए सभी लोग सावधानी के साथ यात्रा करे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top