Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अगस्त्यमुनि में खेल महाकुंभ का आगाज..

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अगस्त्यमुनि में खेल महाकुंभ का आगाज..

खेल के साथ ही खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार संकल्पित: चौधरी..

 

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ का आगाज हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, खेल, पंचायती राज एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने झंडारोहण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने शारीरिक शिक्षक पंकज जोशी के नेतृत्व में हुए मार्च मास्ट की सलामी भी ली। जिसमें तीनों विकासखंडों के प्रतिभागी एवं एनसीसी के केडिट शामिल थे। विगत वर्ष के चैम्पियन ऊखीमठ ब्लॉक के धावक आदित्य ने मशाल दौड़ाकर सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृति से प्रदेश के उदीयमान खिलाड़ियों को अपना खेल निखारने में मदद मिल रही है। वहीं खेल महाकुम्भ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासित में रहकर खेल भावना से खेलने की नसीहत दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

खेल में कोई जीतता है तो कोई सीखता है। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के प्रतिनिधि विक्रम नेगी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। आज खेलों के माध्यम से खिलाड़ी अपना भविष्य संवार रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए खेल महाकुम्भ के आयोजन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में राबाइका की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं जागर की सुन्दर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रौथाण, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्धन बेंजवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, अउराइका अगस्त्यमुनि केप्रधानारचार्य हरेन्द्र बिष्ट, राबाइका की प्रधानाचार्या रागनी नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका आदि मौजूद रहे। संचालन सेवा योजन विभाग के किशन सिंह रावत ने किया।

उद्घाटन अवसर पर हुई बालकों की 800 मी दौड़ में जखोली के धावकों ने अपना परचम फहराया। अण्डर 21 आयु वर्ग में जखोली के राजीव प्रथम, अगस्त्यमुनि के उत्तम रमोला द्वितीय, ऊखीमठ के अरूण तृतीय, अण्डर 17 में जखोली के मोहित प्रथम, ऊखीमठ के आयुष द्वितीय, जखोली के आर्यन तृतीय तथा अण्डर 14 में जखोली के आयुष प्रथम, अगस्त्यमुनि के अजय रावत द्वितीय तथा अगस्त्यमुनि के अरूण तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें अतिथियों ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिताओं को संपंन कराने में ऊखीमठ टीम प्रभारी एसएन भट्ट, अजय चैधरी, भगत गुसाईं, रघुवीर खत्री, शहाबुद्दीन, गयासुद्दीन, विजय, मनवर नेगी, दीपक रावत, चन्द्रमोहन उखियाल सहित कई शारीरिक शिक्षको का सहयोग रहा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top