Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- गुच्चू पानी में ई-रिक्शा चालक की हत्या..

बिग ब्रेकिंग- गुच्चू पानी में ई-रिक्शा चालक की हत्या..

 

 

 

 

 

 

देहरादून से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां गुच्चु पानी के पिकनिक स्पॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: देहरादून से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां गुच्चु पानी के पिकनिक स्पॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बता दे कि मृतक युवक ई-रिक्शा चलाता था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था। लेकिन सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ही उसे ढूंढते हुए शव तक पहुंचे। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मोहसीन उम्र 35 वर्षीय निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास के रुप में हुई है। सोमवार को तीन युवक ई-रिक्शा बुक कर उसे अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद ई-रिक्शा गुच्चू पानी तिराहे पर खड़ी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद गुच्‍चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सुबूत जुटाने के साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top