उत्तराखंड

पीएम मोदी के विकास कार्यो को आम जन पहुंचाएं: तीरथ..

पीएम मोदी के विकास कार्यो को आम जन पहुंचाएं: तीरथ..

गढ़वाल सांसद ने ली कार्यकर्ताओं ने की बैठक, सांगठनिक विषयों पर की चर्चा..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला कार्यालय में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर सांसद ने सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय जन समस्याएं सुनी।कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की व्यापक जानकारी दी। साथ ही इन विकास कार्यो को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एवं जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल का स्वागत किया। पंवार ने कहा कि संगठन में सभी वर्गों को साथ लेकर एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री सरला खंडूरी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सरस्वती त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष सविता भंडारी, लक्ष्मी पवार, संपूर्णानंद सेमवाल, जिला कोषाध्यक्ष कमल रावत, जिला मीडिया सह प्रभारी बुद्धिबल्लभ थपलियाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कुंवारी बर्त्वाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र जोशी, कुलवीर रावत, विनोद देवशाली, बृज मोहन नेगी, गजपाल रावत, वेद वेदप्रकाश जमलोकी, मोहन सिंह बिष्ट, गिरिवर सिंह रावत, लक्ष्मण कप्रवान, शालिनी गोस्वामी, पार्वती गोस्वामी, विनोद सेमवाल, सुरेन्द्र बगवाड़ी, राय सिंह राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top