Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे छात्र रिजल्ट..

आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे छात्र रिजल्ट..

 

 

 

 

विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से जारी किया जाएगा।

 

 

उत्तराखंड: विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से जारी किया जाएगा। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध होगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी का कहना हैं कि आज शाम चार बजे उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www. ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in

रिजल्ट जारी किए जाएंगे। उनका कहना हैं कि परिषद की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 1333 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक परीक्षाएं हुई। हाईस्कूल में कुल 129778 और इंटरमीडिएट में 113164 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

ये भी पढ़ें-बिग ब्रेकिंग- मसूरी में खाई में गिरी कार, 1 की मौत 1 घायल..

परीक्षा के बाद 25 अप्रैल से 9 मई 2022 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यालयी परिषद की सचिव का कहना हैं कि आज रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. आरके कुंवर की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top