Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत..

बिग ब्रेकिंग- देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत..

 

 

 

उत्तराखंड: आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। यातायात नियमों की अवहेलना तथा नशे में गाड़ी चलाना आदि के कारण सड़क हादसे हो जाते हैं। ऐसी ही एक हदय विदारक सड़क दुर्घटना की खबर पौड़ी से भी सामने आयी हैं।

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास आज सुबह तीन बजे के करीब एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से तीन शव बरामद किये। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस का कहना हैं कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी की तरफ जा रहा था।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top