Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में हर श्रद्धालु को मिलेगा हाईटेक हैंडबैंड..

चारधाम यात्रा में हर श्रद्धालु को मिलेगा हाईटेक हैंडबैंड..

पुलिस और संबंधित विभागों के पास होगी यात्री की सारी जानकारी..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: 3 मई से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही हैं। चारधाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। बता दे बीते दो वर्ष कोरोना के चलते चारधाम यात्रा नहीं चल पाई थी, लेकिन इस बार रिकार्ड यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए चारधाम रूट के व्यापारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए भी 4 अप्रैल से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है।

इसके साथ ही चारधाम यात्रा में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए यात्रियों के पंजीकरण के बाद पर्यटन विकास परिषद की ओर से काउंटर पर उन्हें हाईटेक हैंडबैंड दिया जाएगा, जो यात्री मोबाइल एप से अपना पंजीकरण कराएंगे उनके मोबाइल पर क्यूआर कोड आएगा। हैंडबैंड को स्कैन करते ही यात्रा प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को यात्री की सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में पर्यटन विकास परिषद के शोध अधिकारी एसएस सामंत ने नगर निगम सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से पंजीकरण के बारे में प्रस्तुति दी। उन्होंने गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार को कहा कि पंजीकरण के बाद यात्रियों को एक हाईटेक हैंडबैंड दिया जाएगा। यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत की गई है। हैंडबैंड में यात्री का सारा विवरण फीड होगा, जैसे ही संबंधित विभाग के अधिकारी हैंडबैंड को स्कैन करेंगे यात्री की सारी जानकारी उनको मिल जाएगी।

ऋषिकेश गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार का कहना हैं कि सभी विभागों को अपने विभाग में चारधाम यात्रा को लेकर नोडल अधिकारी की तैनाती करनी होगी। वह अधिकारी ही चारधाम यात्रा प्रशासन से समन्वय बनाकर रखेगा। चिड़ियापुर बॉर्डर, नारसन बॉर्डर, आशारोड़ी बॉर्डर और कुल्हाल बॉर्डर सहित कुल 22 स्थानों पर यात्रियों के पंजीकरण के लिए कियोस्क मशीनें लगाई जाएंगी। आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड संक्रमण रोकने के उपाय करने होंगे। यात्रा मार्ग पर ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी दवाओं के साथ डॉक्टरों की तैनाती करनी होगी। उन्होंने कोटद्वार में भी पंजीकरण काउंटर खोलने के आदेश दिए।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top