Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

माउंट त्रिशूल में नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, दो की तलाश जारी..

माउंट त्रिशूल में नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, दो की तलाश जारी..

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया जाएगा पोस्टमार्टम..

 

 

 

उत्तराखंड: माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव शनिवार की शाम को मिल गए। जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी ऑफिसर हरिओम शामिल हैं।

 

डिप्टी सीएमओ एमएस खाती का कहना हैं कि नौसेना के चार जवानों के शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया गया। इसके बाद चारों जवानों के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान से नौसेना हेड क्वार्टर के लिए रवाना कर दिया गया । वहां से उनके पार्थिक शरीर पैतृक आवास भेजे जाएंगे।

अभियान दल के दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश में अभियान रविवार को भी जारी रहा। यह दल माउंट त्रिशूल पर आरोहण के लिए गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माउंट त्रिशूल कैंप-3 में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

 

 

 

हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए..

शनिवार की दोपहर खोज के लिए गए दल को हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए। इन लोगों को निकालने के लिए टीम उतारी गई। निम के कर्नल अमित बिष्ट ने शुरुआती जानकारी दी थी कि रेस्क्यू अभियान में रविवार तक का समय लग सकता है। लेकिन देर शाम उन्होंने चार शवों के मिलने की पुष्टि कर दी।

 

आपको बता दें कि त्रिशूल पर्वत पर आरोहण के लिए नौसेना का दल 23 सितंबर को सुतोल गांव से आगे निकला था। विगत शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। तभी से लापता सदस्यों की तलाश के लिए अभियान चल रहा था।

 

इसी क्रम में शनिवार सुबह जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड से थल सेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने त्रिशूल पर्वत के लिए उड़ान भरी। वहीं पैदल मार्ग से भी सेना और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल की ओर रवाना हुए। निम और गुलमर्ग से बुलाई गई टीम भी तलाश अभियान में जुटी रही।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top