उत्तराखंड

चोपता में 28 से आयोजित होगा पांच दिवसीय महोत्सव..

चोपता में 28 से आयोजित होगा पांच दिवसीय महोत्सव..

महोत्सव को लेकर तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव समिति की बैठक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव समिति की बैठक अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में आगामी समय में पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारित की गई तथा महोत्सव को भव्य रुप देने के लिए आगामी दस अक्टूबर को दूसरी बैठक आहूत करने का निर्णय लिया गया।

तल्लानागपुर के चोपता में महोत्सव मेला समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा तथा मेले के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण दिया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए अगली बैठक दस अक्टूबर को आहूत की जायेगी और ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, वन पंचायत सरपंचों से सुझाव मांगे जायेंगें और महोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां दी जायेगी।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव में स्थानीय शैक्षणिक संस्थाओं, नव युवक मंगल दलों, महिला मंगल दलों, स्थानीय कलाकारों व संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। साथ ही महोत्सव में जनपद स्तरीय विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर काश्तकारों व ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोकुल लाल टम्टा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, उप कोषाध्यक्ष पंचम नेगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बत्र्वाल, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, अरविन्द नेगी, मानवेन्द्र सजवाण, शूरवीर खत्री, जयवीर सिंह नेगी, दीपक रावत मौजूद थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top