Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में तैयारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता..

स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में तैयारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता..

तीसरी लहर से निपटने के लिए टोलियों का किया जा रहा गठन..

 

 

रुद्रप्रयाग: गांव-गांव तक कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिये भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में तैयारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के जिला संयोजक ओम प्रकाश बहुगुणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के माध्यम से पीड़ित लोगों की व्यापक सेवा की है। अब तीसरी लहर से निपटने के लिये पार्टी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के जरिये गांव-गांव, बूथ-बूथ तक स्वास्थ्य टोलियां गठित कर जनता की सेवा का काम करेगी।

 

स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के जिला संयोजक ओम प्रकाश बहुगुणा ने जिले में संचालित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंडलों में प्रशिक्षण की तिथि तय की गई व बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक टोलियों के गठन की जिम्मेदारियां दी गई। रविवार से पांच सितम्बर तक जिले के 11 मण्डलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान टोली द्वारा प्रशिक्षण दिए जाएंगे, जिसमें मण्डल में मौजूद बूथों से प्रति बूथ एक महिला व एक पुरुष स्वयं सेवक (वॉलिंटियर्स) प्रतिभाग करेंगे।

 

जिन्हें कोरोना की रोकथाम को लेकर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जाएगी व जन जागरूकता के जरिये भी लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। मण्डल प्रशिक्षण के बाद मण्डल टोली बूथ स्तर पर भी प्रशिक्षण आयोजित करेगी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम यह स्वयं सेवक अभियान सेवा ही संगठन के मंत्र का अनुपालन करते हुए कोरोना को पराजित करने में सफल होगा। जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के मार्ग दर्शन में महामंत्री विक्रम कण्डारी, अनूप सेमवाल, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, डॉ संजय राणा व रजनी शर्मा के सहयोग में निरंतर कार्य कर रही है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top