Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

जेल वार्डर भर्ती की परीक्षा दौड़ में हारी जिंदगी की रेस..

जेल वार्डर भर्ती की परीक्षा दौड़ में हारी जिंदगी की रेस..

देश-विदेश : जेल वार्डर भर्ती की दौड़ परीक्षा के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ गई, जिसमें एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. दूसरे युवक का इलाज चल रहा है. जेल वार्डर भर्ती की दौड़ परीक्षा में 5 किलोमीटर की दौड़ के लिए ग्राउंड में बनाए गए सर्किल पर 12 चक्कर लगाने थे. जिसमें 11वां चक्कर लगाते समय दो युवक चक्कर खाकर गिर गए. एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक की स्थिति गंभीर है. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

 

500 अभ्यर्थी हुए शामिल..

आपको बता दें गोरखपुर के पीएसी ग्राउंड में जेल वार्डर, फायर सिपाही और घुड़सवार पुलिस की भर्ती के लिए मंगलवार को दौड़ की परीक्षा थी. इसमें 500 अभ्यर्थी आये थे. अभ्यर्थियों को एक सर्किल के 12 चक्कर लगाने थे. इसी दौरान गोरखपुर के पीपीगंज के रहने वाले गणेश निषाद और बस्ती के वाल्टरगंज के रहने वाले एक युवक की हालत बिगड़ गई.

 

 

दूसरे युवक की हालत में है सुधार..

वहीं, इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दो युवक को इलाज के लिए लाया गया था जिसमें एक युवक मृत था. दूसरे युवक की हालत भी काफी गंभीर थी, जिसका इलाज किया गया है. अभी उसकी हालत में कुछ सुधार है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

 

 

जनवरी में हुई थी लिखित परीक्षा..

जानकारी के अनुसार, जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस और फायर सिपाही की भर्ती के लिए जनवरी में लिखित परीक्षा हुई थी. परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का 16 मार्च को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पुलिस लाइंस में हुआ. फिर 22 मार्च से 26वीं वाहिनी पीएसी में दौड़ की परीक्षा शुरू हुई है.

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top