Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बारात लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 1 की मौत 2 घायल..

बारात लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 1 की मौत 2 घायल..

उत्तराखंड: नैनीताल में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां दुल्हन को वापस लेकर लौट रही बारात की कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस घर में कुछ वक्त पहले तक मांगल गीत गाए जा रहे थे, दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां से चीख और रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं। हादसा बोहरा कुन के पास हुआ।

 

जहां बारातियों की कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के हल्द्वानी के लालकुआं में रहने वाले गणेश दत्त भट्ट के बेटे की शादी देवीधुरा में रहने वाली युवती से तय हुई थी। तय दिन पर बारात देवीधुरा पहुंची। वहां शादी की सारी रस्में निभाने के बाद गणेश दत्त बेटे और बहू के साथ हल्द्वानी वापस लौट रहे थे, घर पर दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। मांगल गीत गाए जा रहे थे, उसी वक़्त हादसे की खबर घर में पहुंची, वहां मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनी।

 

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद भीमताल पुलिस ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन तब तक दूल्हे के पिता गणेश दत्त भट्ट की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top