देश/ विदेश

पुल टूटने से 330 फीट की ऊंचाई पर लटका युवक..

पुल टूटने से 330 फीट की ऊंचाई पर लटका युवक..

देश-विदेश: चीन अक्सर कांच की इमारतें और पुल बनाने से लेकर कई नए-नए प्रयोग कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता है। कई बार उसके ये प्रयोग वहा की जनता के लिए जानलेवा भी साबित हो जाते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण है चीन के लोंगजिंग शहर के पियान माउंटेन पर बनाए गए कांच वाले पुल पर हुआ हादसा। आपको बता दे कि तेज आंधी में आकर्षण का केंद्र रहा चीन का कांच वाला पुल चकनाचूर हो गया, जिसके चलते पुल पर घूम रहे एक पर्यटक की जान पर बन आई।

 

कांच का पुल चकनाचूर हो जाने से युवक काफी देर तक 330 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका रहा। इस हादसे की तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद से ही चीन के इस कांच वाले पुल की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह हादसा बीते शुक्रवार का है, जब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इसी दौरान लोंगजिंग शहर के पियान माउंटेन बना यह कांच का पुल टूट गया। पुल पर अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए दिख रहे इस शख्स की फोटो सबसे पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की गई थी। जहा पर तकरीबन 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

 

ऐसे बची पर्यटक की जान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स टूटे हुए कांच के पुल पर कुछ समय तक फंसा रहा। अग्निशमन अधिकारी, पुलिस और टूरिज्म वर्कर्स की मदद से वह किसी तरह रेंगते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो सका। पुल से नीचे सकुशल उतरते हुए शख्स को सबसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी काउंसलिंग की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top