Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

दहेज के एवज में महिला को उतारा मौत के घाट

दहेज के एवज में महिला को उतारा मौत के घाट..

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, सास-ससुर चल रहे फरार..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सास व ससुर फरार बताए जा रहे हैं। विवाहित के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पति व सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।जिले के अगस्त्यमुनि थाना के अंतर्गत चंद्रापुरी में गत पांच नवंबर को विजया भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी थी। पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली ने बताया कि सूचना पर पुलिस फांसी वाले स्थान पर पहुंची, महिला को फंदे से हटाया। मामला संदिग्ध होने पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया। इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी।

 

बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले की विवेचना की गई, विवेचना के दौरान कहीं साक्ष्य ऐसे पाए गए जिससे यह साफ संदेह होता है कि ससुरालियों ने लगातार महिला का उत्पीड़न किया जा रहा था। सबूतों के आधार पर महिला के पति सुभाष चंद्र, ससुर शिवलाल टम्टा व महिला की सास सुदामा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतका के पति सुभाष चंद्र को उनके घर से गिरफ्तारी किया गया। जबकि महिला के सास व ससुर अब फरार चल रहे हैं पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की ढूंढ खोज कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रह है। जल्द अन्य दो आरोपियो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top