Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पारदर्शिता को लेकर ईवीएम के साथ किया जाता है वीवीपैट का इस्तेमाल..

पारदर्शिता को लेकर ईवीएम के साथ किया जाता है वीवीपैट का इस्तेमाल..

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का निर्वाचन अधिकारियों ने किया द्वितीय रेंडमाइजेशन..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता से संपादित कराने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने के लिए रिजर्व में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामान्य प्रेक्षक डाॅ जे बालाजी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनुज गोयल की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक डाॅ जे बालाजी ने उपस्थित राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों से कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के लिए ईवीएम के साथ ही वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने को लेकर ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन साॅफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है तथा दोनों विधान सभाओं के लिए रिजर्व में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनुज गोयल ने प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को संपादित कराने के लिए दोनों विधान सभा के लिए रिजर्व में रखी गई बीयू, सीयू एवं वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन साॅफ्टवेयर के माध्यम से किया जा रहा है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए रिजर्व में मशीन उपयोग में लाई जा रही हैं। जिसमें 38 बीयू, 27 सीयू तथा 28 वीवीपैट मशीनें उपयोग में लाई जाएंगी, जिसमें साॅफ्टवेयर के जरिए अपनाई गई इस प्रक्रिया के तहत जिले की दोनों विधानसभाओं जिसमें, केदारनाथ विधानसभा के लिए 19 बीयू एवं 14 सीयू तथा 14 वीवीपैट एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा के लिए 19 बीयू एवं 13 सीयू तथा 14 वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया है।

 

इस अवसर पर सूचना विज्ञान अधिकारी कैलाश चंद्र किमोठी, नोडल अधिकारी हितेश पाल, सहायक नोडल अधिकारी बीके देवरानी, लाईजन अधिकारी प्रेक्षक राजवीर सिंह चौहान सहित राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top