Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देहरादून में राहुल गांधी की रैली आज..

राहुल गांधी

देहरादून में राहुल गांधी की रैली आज..

उत्तराखंड चुनाव अभियान का करेंगे आगाज..

 

 

उत्तराखंड : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज देहरादून में उत्तराखंड विजय सम्मान रैली के जरिए कांगेस के चुनावी अभियान का आगाज करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने इस रैली को 1971 में बांग्लादेश के युद्ध में पाकिस्तान पर मिली जीत के पचास साल का जश्न मनाने के लिए रखा है। जिसमें विशेषतौर पर उस युद्ध के शहीद सैनिकों के परिजन और युद्ध के नायकों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि 1971 में 16 दिसंबर के दिन ही भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दुनिया का नक्शा बदल दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनैतिक नेतृत्व में मिली जीत के रणबांकुरे रहे सैनिकों की वीरता और शहादत को याद करने के लिए राहुल गांधी खास तौर पर सैन्य भूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। इस युद्ध में उत्तराखंड के भी कई वीर सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी इस दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों और युद्ध में शामिल हुए सैनिकों को मंच से सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ठीक एक बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे और तीन बजे तक रैली में शामिल करेंगे। इस दौरान वो देश और प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखेंगे। नेता विपक्ष प्रीतम सिंह ने दावा किया कि रैली में पचास हजार से अधिक की भीड़ उपस्थित रहेगी। रैली के लिए कांग्रेस प्रदेश में बदलाव का संदेश देगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top