उत्तराखंड

वापस होगा देवस्थानम एक्ट पार्टी ने लिया फैसला-बलूनी..

वापस होगा देवस्थानम एक्ट पार्टी ने लिया फैसला-बलूनी..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में तीर्थों के प्रबंधन से जुड़ा देवस्थानम बोर्ड एक्ट राज्य सरकार वापस ले सकती है इस एक्ट के विरोध में पिछले कई महीनों से तीर्थ पुरोहित प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे खत्म करने की मांग जारी हैं। तीर्थ पुरोहितों ने इस एक्ट को खत्म किए जाने के संबंध राज्य सभा में सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की इसके बाद मामले में बड़ा मोड़ आया जब पुरोहितों ने दावा किया कि बलूनी ने जल्द ही इस एक्ट को खत्म किए जाने का भरोसा दिया है।

 

बलूनी का कहना हैं कि भाजपा के भीतर इस एक्ट को खत्म करने को लेकर सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसे रद्द किया जाएगा। चार धाम तीर्थ पुरोहितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर आधिकारिक मुलाकात की पुरोहितों की मांग को सुनकर अनिल बलूनी ने चारों धामों के पुरोहितों को आश्वासन दिया कि देवस्थानम बोर्ड एक्ट को जल्द वापस लिया जाएगा। चारधाम महापंचायत के प्रतिनिधि बृजेश सती ने मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बलूनी ने उनसे कहा कि पार्टी के भीतर लगभग सहमति बन गई है और जल्द ही तीर्थ पुरोहितों के लिए अच्छी खबर आएगी।

 

आपको बता दे कि यह एक्ट चार धामों सहित उत्तराखंड के कुछ और तीर्थों, मदिरों के प्रबंधन के लिहाज़ से भाजपा की ही त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने 2019 में बनाया था। तब से ही लगातार तीर्थ पुरोहित समुदाय इस एक्ट का विरोध कर रहा था। इस एक्ट को लेकर इस साल करीब 6 महीने से पुरोहित लगातार आंदोलन कर रहे थे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रधानमंत्री तक पुरोहितों ने अपनी मांग पहुचाई थी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top