Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड की महिलाओं को अब पीसीएस मुख्य परीक्षा में मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण..

उत्तराखंड की महिलाओं को अब पीसीएस मुख्य परीक्षा में मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण..

 

 

 

 

 

 

 

लोक सेवा आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड महिला आरक्षण का लाभ देगा। मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर उन सभी आवेदकों को दिया जाएगा जिन्होंने अब तक पीसीएस प्री परीक्षा से मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। आपको बता दे कि हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में महिला आरक्षण की अनिवार्यता को निरस्त कर दिया था।

 

 

 

 

उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड महिला आरक्षण का लाभ देगा। मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर उन सभी आवेदकों को दिया जाएगा जिन्होंने अब तक पीसीएस प्री परीक्षा से मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। आपको बता दे कि हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में महिला आरक्षण की अनिवार्यता को निरस्त कर दिया था। इसके बाद महिलाओं के लिए राज्य का 30% आरक्षण उत्तराखंड के लिए समाप्त हो गया। उच्च न्यायालय में पीसीएस परीक्षा से संबंधित याचिकाओं पर आए आदेश के क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई बार पीसीएस मुख्य परिणाम में बदलाव किया है।

 

आयोग ने विभिन्न परिस्थितियों में निर्धारित किया है कि लगभग 5,000 उम्मीदवार पीसीएस मुख्य परीक्षा देने के लिए सक्षम हैं। महिला आरक्षण के संबंध में अब सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगने के बाद दोबारा पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड की महिलाओं के आरक्षण की राह खुल गई है। आयोग के अनुसार पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी तक होगी। जो भी उम्मीदवार अब तक क्वालिफाई घोषित हो चुके हैं,वो पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड की महिलाओं के लिए 30% आरक्षण शामिल होगा

 

आपको बता दे कि ग्रुप-सी की भर्ती भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही है। कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, वन रक्षक और सहायक लेखाकार ही ऐसे पद हैं जिन पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर चुका है। आयोग ने उत्तराखंड महिला आरक्षण के स्थान पर इन भर्तियों में सभी महिलाओं को वरीयता दिए जाने के विकल्प की पेशकश की थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद आयोग अब उत्तराखंड की महिलाओं को भर्ती प्रक्रिया के परिणामों में 30% आरक्षण देगा। जनवरी में होने वाली परीक्षा में वे आवेदक शामिल होंगे, जिन्हें पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रमाणित किया गया है। मुख्य परीक्षा के परिणाम में उत्तराखंड महिला आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इसी प्रकार, समूह-ग में भी लाभ दिया जाएगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top