Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

11 नवंबर से देहरादून में शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव..

11 नवंबर से देहरादून में शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव..

कबीर खान की फिल्म से होगी शुरूआत..

 

 

 

 

 

 

 

 

इस साल 11 नवंबर से 13 नवंबर तक एक बार फिर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होगा। राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। इस फिल्म को विशेष रूप से दृष्टिबाधित के लिए डब किया गया है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: इस साल 11 नवंबर से 13 नवंबर तक एक बार फिर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होगा। राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। इस फिल्म को विशेष रूप से दृष्टिबाधित के लिए डब किया गया है। बता दे कि देहरादून अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) की तैयारियां पूरी हो गई है।

 

महोत्सव के संस्थापक निदेशक डॉ राजेश शर्मा का कहना हैं कि डीआईएफएफ उत्तराखंड के निवासियों के प्रति अच्छे सिनेमाघरों को बढ़ावा देने के लिए पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्यों के नवोदित फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, गायकों के बीच यह महोत्सव बहुत लोकप्रिय है।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 7 वें संस्करण की शुरुआत 11 नवंबर को सुबह 10 बजे राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में कबीर खान की ओर से निर्देशित फिल्म 83 से किया जाएगा। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्मों का मुख्य आकर्षण यह है कि फिल्म को दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से डब किया गया है।

इसमें विशेष लोगों के लिए सक्षम संस्था के सहयोग से विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। सक्षम एक संवेदनशील और प्रेरित समाज की दिशा में काम कर रहा है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की क्षमताओं की सराहना कर स्वेच्छा से सभी के लिए समान अवसर प्रदान करता है। संस्था काम का दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए उनके सतत सामाजिक उत्थान के लिए कई अवसर और मंच बनाकर समुदायों को सशक्त बनाना है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top