उत्तराखंड

मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने अगस्त्यमुनि में किया प्रदर्शन..

मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने अगस्त्यमुनि में किया प्रदर्शन..

सफाई कर्मियों की हड़ताल से चरमराने लगी सफाई व्यवस्था..

नियमितीकरण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल..

सफाई कर्मियों को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन..

रुद्रप्रयाग: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की रुद्रप्रयाग शाखा ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल ने भी सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन किया है। दरअसल, नियमितीकरण, स्वास्थ्य बीमा, नगर पालिका की मकान का मालिकाना हक सहित विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 15 मार्च 2021 से आंदोलित हैं। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी और उक्रांद के वरिष्ठ नेता बुद्धिबल्लभ ममगाई ने धरना स्थल पर पहुँचकर सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मियों की नियमितीकरण सहित सभी मांगे जायज हैं। इस पर सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

 

सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सफाई कर्मियों का जाति प्रमाण पत्र और स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी बनना चाहिए। शहरी क्षेत्र में इन्हें आवासीय योजना का लाभ इसलिए नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि इनके पास अपनी भूमि नहीं है। इन्हें पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराई जाय। नगर पालिका के आवासीय भवनों जिस पर सफाई कर्मी रह रहे हैं, का मालिकाना हक उन्हें दिया जाय। उन्होंने कहा कि उक्रांद सफाई कर्मियों की इस लड़ाई में साथ खड़ा है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष एवं सभासद अंकुर खन्ना, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, सभासद उमा देवी ने सफाई कर्मियों को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी सभी मांगे जायज हैं और सरकार को जल्द इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चहिए। सफाई कर्मियों ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाय और पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, सफाई निरीक्षक और चालक के पद पर पदोन्नति दी जाय।

 

इसके साथ ही सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य बीमा, कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति भत्ता और निकायों में आवास का मालिकाना हक दिया जाय। भूमिहीन वाल्मीकि समाज के लोगों के स्थायी निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता के साथ बनाये जाएं। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव आनंद सिंह, संरक्षक नरेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर कुमार, उपाध्यक्ष विशनपाल, महामंत्री देवराज, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, सचिव रिंकू कुमार, सुरेश कुमार, मनीष गोडियाल, मोहल्ला स्वच्छता समिति की अध्यक्ष अल्का देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष नीतू देवी, संगीता देवी, सरोज, सुधा सहित अन्य सफाई कर्मी धरने पर बैठे थे। वहीं अगस्त्यमुनि में मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही न होने से गुस्साये सफाई कर्मियों ने नगर अध्यक्ष घनश्याम के नेतृत्व में विजयनगर से थाना अगस्त्यमुनि तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

भारी बारिस के बाबजूद सफाई कर्मियों का प्रदर्शन चलता रहा। बाद में धरना स्थल पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मियों की सुध नहीं ले रही है। अगर उनकी मांगों पर सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो उनका आन्दोलन जो अभी तक शान्तिपूर्वक चल रहा था, आगे उग्र हो जायेगा। जूलूस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष धनश्याम के साथ संरक्षक गुलशन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, महामंत्री सोनू, कोषाध्यक्ष कैलाश, संगठन मंत्री योगेश, कमल कान्त, सुमित, सुमित खत्री आदि थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top