देश/ विदेश

रूस के लगातार छह धमाकों से दहली राजधानी कीव..

रूस के लगातार छह धमाकों से दहली राजधानी कीव..

 

 

 

रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं।

 

देश विदेश: रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति यूक्रेन में रूस के हमले में पहले दिन यूक्रेन में 137 लोगों की मौत हो गई। इसमें 10 से ज्यादा सैन्य अधिकारी शामिल हैं। जबकि, 316 लोग घायल भी हुए हैं। वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर रहा है।

 

हमारे साथ लड़ने के लिए कोई नहीं खड़ा है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। कीव में सुबह-सुबह कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके अलावा यूक्रेन के कोनोटोप को रूस की सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है।

 

अगले 96 घंटों में हो सकता है कब्जा- अमेरिका..

रूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है। रूस-यूक्रेन लड़ाई में अमेरिका अब पीछे हटता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि वह, यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। हालांकि, बाइडन ने यह भी कहा कि नाटो देशों की इंचभर जमीन की भी रक्षा की जाएगी। बाइडन ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अमेरिका पर पड़ सकता है। अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

 

रूस ने क्रूज मिसाइल से उड़ाया जेट..

कीव पर कब्जे के लिए रूस के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रूसी फौज सुबह चार बजे से यहां मिसाइल हमले कर रही है। अब खबर आ रही है कि राजधानी कीव में रूसी क्रूज मिसाइल ने यूक्रेन के Su27 जेट को मार गिराया है।

 

बताया जा रहा हैं कि अमेरिकी रक्षा अधिकारियों की आशंका के बीच रूस की सेना कीव के और नजदीक पहुंच गई है। रूसी सैनिक कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रह गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस पर साइबर अटैक कर दिया है। जानकारी के अनुसार रूस की कई वेबसाइट ठप हो गई हैं।
यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह चार बजे(स्थानीय समयानुसार) से रूस के हमले शुरू हो गए। कीव में आसमान से आग बरसती हुई दिखाई दी। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि कीव में उन्होंने एक रूसी जेट मार गिराया है।

 

यूक्रेन ने मार गिराए दो रूसी एयरक्राफ्ट..

यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि, उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top