उत्तराखंड

चुनाव समाप्त होने के बाद भी केदारघाटी की जनता के बीच बने हुए हैं तिवारी..

चुनाव समाप्त होने के बाद भी केदारघाटी की जनता के बीच बने हुए हैं तिवारी..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न हो चूका हैं प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 82 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने किया हैं। प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी हैं। हालांकि इस बार 11697 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न हुआ हैं। उत्तराखंड में इस बार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा हैं।

 

इस बार जिस तरीके का मतदान हुआ है, उसके अलग-अलग मायने भी बताए जा रहे हैं। सभी कार्यकताओं ने भी अपने अपने क्षेत्र में जाकर भ्रमण किया, और ग्राम वासियों से बातचीत की इसी बीच केदारघाटी से आम आदमी प्रत्याशी सुमंत तिवारी चुनाव संपन होने के बाद भी लगातार क्षेत्र में जनता के बीच बने हुए हैं, और विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव-गांव जाकर सभी मतदाताओं का धन्यवाद अदा कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं।

इसी क्रम में तिवारी जी ने कल जामू ग्राम में चल रही राम कथा में सम्मिलित होकर सर्वप्रथम व्यास गद्दी पर बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला जी महराज से आशीर्वाद लिया और साथ ही कथा में उपस्थित बड़े बजुर्गो मातृशक्ति से रुबरू होकर आशीर्वाद प्राप्त किया,साथ ही ग्रामसभा के युवाओं से क्षेत्र की तमान समस्याओं पर चर्चा करी।

इसके साथ ही सुमंत तिवारी केदारघाटी के त्रिजुगीनारायण, तल्लानागपुर, क्यूंजा घाटी, बसुकेदार, गुप्तकाशी, कालीमठ सहित अन्य कई क्षेत्रों में जाकर देवतुल्य मतदाताओं का धन्यवाद अदा करने के लिए अपनी टीम के साथ उपस्थित हो रहे हैं। बता दे कि सुमंत तिवारी लम्बे समय से केदारघाटी की जनता के बीच में सक्रिय हैं। वो केदारघाटी की जनता की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास करते रहे हैं। तिवारी का कहना हैं कि क्षेत्र की जो भी अन्य समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए आसपी समन्वय बनाकर संघर्ष किया जायेगा।

 

कहा कि आपसी समन्वय और एकजुटता से सभी कार्य संभव किये जा सकते हैं। वर्तमान में जिलापंचायत उपाध्यक्ष पद पर रहकर जिन समस्याओं का हल हो सकता हैं उन निवारण जिला योजनाओं के अंतर्गत किया जायेगा, और अगर इस विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र तमाम समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयाश किया जायेगा, परिणाम कुछ भी हो केदारघाटी का ये बेटा सुमंत तिवारी क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्रवासियों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top