उत्तराखंड

ऊखीमठ पहुंचने पर नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत..

रावत को पंचायत परिषद अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी..

केन्द्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का जताया आभार..

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष व कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह रावत के ऊखीमठ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत करते हुए केन्द्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंती रावत ने कहा कि श्री रावत को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

 

पूर्व प्रमुख सन्त लाल शाह ने कहा कि आनंद सिंह रावत का जीवन हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहा है। इसलिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि आनंद रावत ने हमेशा संगठन को सर्वोपरि माना है। नगर अध्यक्ष कैलाश पुष्वाण ने कहा कि श्री रावत को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनकी समर्पण भावना व त्याग हमेशा पार्टी के प्रति रही है। इसलिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

 

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह रावत ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से किया जायेगा तथा शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जायेगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के लिए जो कार्यकर्ता समर्पित भावना से कार्य करेगा, उसे पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा।

 

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह रावत के ऊखीमठ आगमन पर दिनेश चन्द्र सेमवाल, नवदीप नेगी, सुरेन्द्र पुष्वाण, कुलदीप कुमार, उदय सिंह चैहान, ताजवर सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, बुन्दी लाल, भूपाल सिंह बिष्ट, दिलवर सिंह, जगत सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, चैत राम सेमवाल, जयन्ती देवी, रामी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कान्त राय, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन जोशी, उत्तराखंड संयोजक मनीष कुमार नागपाल व रणजीत रावत का आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top