उत्तराखंड

व्यापारियों ने बाहरी लोगों के नियमित सत्यापन पर दिया जोर..

गुप्तकाशी थाना में सामुदायिक सम्पर्क समूह की बैठक..

स्थानीय निवासी करें पुलिस का सहयोग: अग्रवाल..

 

 

रुद्रप्रयाग:  सामुदायिक सम्पर्क समूह बैठक में व्यापारियों ने बाहरी लोगों के नियमित सत्यापन करने पर जोर दिया। साथ ही बस्ती में पार्किग की समस्या को हल करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा बैठक में यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। थाना गुप्तकाशी में आयोजित बैठक पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। एसपी ने बताया कि जनपद पुलिस के स्तर से नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्थानीय निवासी भी पुलिस का सहयोग करें।

 

पार्किग की समस्या पर एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में ऑलवेदर रोड़ का कार्य प्रचलित है। एक बार यह कार्य पूर्ण हो जाए, तत्पश्चात सड़कें चैड़ी हो जाने व अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग के लिए स्थलों का चयन किया जाएगा। उपस्थित सभी सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वह लोग भी बाजारों में अपने वाहनों को तरतीबवार लगाएं। स्थानीय बाजार में प्रतिदिन चालान करके समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी अपेक्षित रहेगा। कतिपय सदस्यों द्वारा बताया गया कि गुप्तकाशी बाजार में यातायात पुलिस कार्मिकों की नितान्त आवश्यकता है।

 

इस पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने अवगत कराया कि जनपद में ही यातायात पुलिस कार्मिकों की संख्या कम है। उपलब्धता बढ़ाये जाने के लिए पुलिस मुख्यालय से आग्रह किया गया है। सभी लोगों को आगाह किया गया कि बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति को रोके जाने के लिए उनका भी सहयोग अपेक्षित है। पुलिस नशे एवं नशा कारोबारियों के प्रति सख्त है।

 

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से आमजन के हितों के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित किए गए हैं। स्थानीय दुकानदारों से भी अपील की गई कि वह भी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। कोविड महामारी का प्रकोप अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए हमें अब भी सतर्क एवं जागरूक रहना है तथा कोविड से बचने के लिए सुझाये गये उपायों का पालन करना है।

 

स्थानीय स्तर पर यातायात नियमों का पालन किये जाने की अपेक्षा की गयी। पहाड़ी मार्गों पर निर्धारित गति सीमा के अनुरूप ही वाहन चलाये जाने, हैलमेट पहनने, वाहनों में निर्धारित क्षमता तक ही सवारी बैठाने की अपील की गयी। वर्तमान समय में लगातार हो रही साइबर ठगी की घटनाओं से बचने की अपील की गयी। उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किये जाने के उपरान्त गोष्ठी का समापन किया गया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top