उत्तराखंड

साइबर अपराधों के प्रति महिलाओं को जागरूक कर रही पुलिस..

साइबर अपराधों के प्रति महिलाओं को जागरूक कर रही पुलिस..

तुम हमरा अर, हम तुमरा ही छां की चलाई जा रही मुहिम..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। तुम हमरा अर, हम तुमरा ही छां की थीम के तहत थाना ऊखीमठ पुलिस ने मनसूना क्षेत्र की महिलाओं को गौरा शक्ति एप तथा साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। थाना ऊखीमठ में के उपनिरीक्षक ठाकुर सिंह रावत एवं महिला उपनिरीक्षक राखी बिष्ट ने महिलाओं को गढ़वाली भाषा में साइबर अपराधों की जानकारी दी। बताया कि अब आप लोगों के पास भी मोबाइल फोन हैं, आप लोगों के जनधन से सम्बन्धित खाते व परिवार में अन्य सदस्यों के भी बैंक खाते होंगे।

बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाअसों को क्रियान्वित करने के लिए भी उनके बैंक खाते खुले हुए हैं। ऐसे में हमें साइबर क्राइम की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कहा कि अपने खाते, एटीएम कार्ड से सम्बन्धित जानकारी किसी से भी साझा नहीं करनी हैं।

 

साइबर संबंधी घटनाओं के बारे में हेल्पलाइन नम्बर 155260 पर कॉल करें। वहीं महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए गौरा शक्ति एप के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर डायल 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई। साथ ही समस्या होने पर थानाध्यक्ष ऊखीमठ से संपर्क करने को भी कहा गया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top