उत्तराखंड

सेना में लेफ्टिनेंट बने सीमांत पिथौरागढ़ के दो युवक..

सेना में लेफ्टिनेंट बने सीमांत पिथौरागढ़ के दो युवक..

पिथौरागढ़ के रवींद्र सिंह खर्कवाल, पुष्पक धामी बने सैन्य अफसर..

 

 

 

पिथौरागढ़ जिले के दो युवकों ने सैन्य अफसर बन गए है। युवकों के सैन्य अफसर बनने से जिले में खुशी का माहौल है।

 

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले के दो युवकों ने सैन्य अफसर बन गए है। युवकों के सैन्य अफसर बनने से जिले में खुशी का माहौल है। आपको बता दे कि थल के टोपराधार गांव निवासी रवींद्र सिंह खर्कवाल देहरादून में पासिंग आउट में सेकेंड लेफ्टिनेंट बने हैं। भारतीय सेना में जाने वालों में अपनी परिवार की तीसरी पीढ़ी के हैं। उनके दादा सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन हैं। वर्ष 1990 में सेवानिवृत्त हुए हैं। रवींद्र के पिता कुंदन सिंह खर्कवाल भारतीय सेना के आर्टिलरी से वर्ष 2014 में रिटायर होकर पिथौरागढ़ इसीएच आर्मी अस्पताल में कार्यरत हैं। माता शशिकला खर्कवाल गृहिणी है। जबकि रवींद्र का छोटा भाई होशियार मर्चेंट नेवी में हैं। बता दे कि रवींद्र का सपना अपने परिवार की सैन्य परंपरा को जारी रखना था। शनिवार को उसके सैन्य अफसर बनने से परिवार में खुशी व्याप्त है।

 

जिले के ही एक अन्य होनहार पुष्पक धामी ने भी सैन्य अफसर बन कर परिवार, गांव व जिले का नाम रोशन किया है। पुष्पक धामी गोरीछाल क्षेत्र के चिफलतरा गांव निवासी है। हाल मेंं उसका परिवार पिथौरागढ़ नगर के सरस्वती विहार कालोनी में रहता है। उसके पिताजी किशन सिंह धामी हैं और माता हीरा धामी गृहिणी हैं। पुष्पक का लक्ष्य सेना में अफ सर बनने का था। शनिवार को यह सपना पूरा होने से उनके स्वजनों व गांव में खुशी व्याप्त है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top