Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- काशीपुर में ट्रक ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, एक की मौत एक घायल..

बिग ब्रेकिंग- काशीपुर में ट्रक ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, एक की मौत एक घायल..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कही न कहीं से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। जिसमे लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी खराब सड़कें लोगों के लिए मौत का सबब बानी हुई हैं। बरसात के इस मौसम में वैसे ही पहाड़ों पर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं है और इसके साथ ही पहाड़ों पर ट्रक ड्राइवरो की तेज रफ्तार जिससे बड़ी दुर्घटना होने का डर लगा रहता है और कई बेकसूर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रकों की चपेट में आ जाते हैं।

 

ऐसी ही एक खबर काशीपुर से भी सामने आयी हैं। जहां काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया यहां एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया पुरुष भी इस हादसे में गभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

 

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के हल्दुआ गांव की रहने वाले पंकज यादव की शादी 2018 में रुद्रपुर की प्रीति के साथ हुई थी। आपको बता दें की पंकज उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं और देहरादून में तैनात है बीते गुरुवार को प्रीति को अपने जेठ ऋषिपाल यादव के साथ दवाई लेने बाइक से जसपुर गयी थी।

 

वहीं से वापस लौटे समय कुंडा थाने के पास ही पीछे से आ रहे गैस सिलेंडरों से भरे हुए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top