Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, सात घायल..

बिग ब्रेकिंग- ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, सात घायल

ट्रक में थे नौ लोग सवार..

 

 

 

उत्तराखंड: पहाड़ों में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन पहाड़ो में तेज गति बेकसूरों की जान ले रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो जब उत्तराखंड से सड़क हादसों की बुरी खबर सामने ना आई हो। ऐसा ही एक हादसा गुरुवार तड़के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भी हुआ। जहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर एक ट्रक खाई में गिर गया।

 

हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सात लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा हैं कि उक्त वाहन श्रीनगर से बिजनौर जा रहा था। जानकारी के अनुसार हाईवे पर तीनधारा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गुरुवार तड़के हुआ। ट्रक में नौ लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।

शवों और घायलों को खाई से निकालकर दो एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीन व्यक्तियों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया। जहां से सभी सात घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। एक घायल हरिद्वार और बाकी घायल वाहन सवार यूपी के हैं। राहत-बचाव टीम घायलों को निकालने में लगी हुई है। मौके पर उप निरीक्षक बछेलीखाल मौजूद हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top