उत्तराखंड

सिविल सर्विसेज के लिए आठ मार्च को ट्रायल..

सिविल सर्विसेज के लिए आठ मार्च को ट्रायल..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। खेल विभाग द्वारा सिविल सर्विसेज के लिए विभिन्न खेलों में जनपद स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन आठ मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्तयमुनि में किया जायेगा। जानकारी देते हुए उप क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देशानुसार शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वर्ष 2021-22 में पुरूष एवं महिला वर्गों की कबड्डी, बैडमिण्टन एवं एथलेटिक्स खेलों के जनपद स्तरीय सविल सर्विसेज की चयनध्ट्रायल अगस्त्यमुनि खेल मैदान में प्रातः दस बजे से आयोजित होंगे।

 

चयन एवं ट्रायल में राज्य सरकार के वेतन अधिष्ठान बजट से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिक (पुलिस, सेना, परिषद, बोर्ड पंचायत एवं निगम को छोड़कर) ही प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चयन एवं ट्रायल के लिए 12 मार्च को प्रातः दस बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में उपस्थित होकर प्रतिभाग करना होगा। इच्छुक कार्मिक अपना आधार कार्ड, आरटीपीसीआर रिपोर्ट, वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र, विभागाध्यक्ष से अनुमति प्रमाण पत्र,आईडी एवं मोबाइन नम्बर, ईमेल आईडी आदि दस्तावेज साथ लाने अनिवार्य हैं। अधिक जानकारी के लिए खेल विभाग अगस्त्यमुनि से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top